Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्वांटम तकनीक,भूकंप और जलवायु परिवर्तन अनुसंधान का केंद्र बनेगा आईआईटी मंडी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी का 14वां दीक्षांत समारोह शनिवार को उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक एवं उद्योगपति बी.के. गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने उन्हें हिमाचली शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में बी.के. गोयनका ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे उत्पाद विकसित करने होंगे जो विश्व बाजार में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का सबसे उपयुक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि आईआईटी जैसे संस्थान इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।समारोह के दौरान आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान छात्रों को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। लक्ष्य यह है कि आईआईटी मंडी के कम से कम 10 प्रतिशत छात्र भविष्य में उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार प्रदान करें।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने क्वांटम तकनीक के विकास के लिए संस्थान को 200 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है।

इस परियोजना के तहत कम लागत वाले उच्च क्षमता के कंप्यूटिंग सिस्टम विकसित करने पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा संस्थान में जल्द ही जलवायु परिवर्तन और भूकंप से जुड़े उन्नत शोध कार्य शुरू किए जाएंगे।प्रोफेसर बेहरा ने कहा कि भूकंप संबंधी अनुसंधान के लिए एक अत्याधुनिक थ्री-डी पेंडुलम विकसित किया जा रहा है, जिसकी मदद से विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययन किए जाएंगे। साथ ही आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से आम लोगों को बचाव एवं राहत संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में कुल 643 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 321 स्नातक, 259 स्नातकोत्तर तथा 63 शोधार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले वयुन गोयल और निदेशक पदक विजेता सुखवंश ने आईआईटी मंडी में मिले शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुभवों को अपने भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी सहित अनेक शिक्षाविद, शोधकर्ता और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.