Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नूरपुर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Summer express, नूरपुर,संजीव | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के उपमंडल नूरपुर में आयुष विभाग द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कामाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में आयोजित इस उपमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विभाग नूरपुर के एसडीएएमओ डॉ. रवि कुमार शर्मा ने की। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रही, जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. रवि कुमार शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता और कई जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। साथ ही योग शरीर को ऊर्जा प्रदान कर जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहित देशभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लेकर “करें योग, रहें निरोग” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान भारत की प्राचीन धरोहर योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा विश्वभर में इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को रेखांकित किया गया।आयुष विभाग ने स्वस्थ समाज और निरोग भारत के निर्माण के लिए योग को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शेयर-वाइज रजिस्ट्री शुरू करने की मांग, अमित शाह को पत्र

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़, 21 जून। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से पत्र लिखकर अपील की है कि शहर के मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि चंडीगढ़ की...

सुंदरनगर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दराट से हमला कर व्यक्ति का हाथ काटा

Summer express, मंडी  | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में देर रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। घर के बाहर गाड़ी का हॉर्न बजाने और गाली-गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन युवकों ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर...

दियोटसिद्ध में बड़ा हादसा टला :  रेत से भरा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

Summer express, हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे अचानक मिट्टी धंसने से रेत से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्यपाल ने किया योगाभ्यास

Summer express, संजू, शिमला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने योग को भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय...

हिमाचल में मानसून की एंट्री में देरी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक सामान्य से देर से होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां नहीं बन रही हैं, जो मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हों। ऐसे में जून का तीसरा सप्ताह समाप्त होने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.