Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला, हरियाणा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG-2026) को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए अंबाला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनज़र शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई।

अंबाला में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रश्न पत्र लीक जैसी घटना को रोका जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की दूरी तक विशेष पुलिस नाके लगाए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 270 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें डीएसपी और एसएचओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। हरियाणा रोडवेज ने भी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवाओं का प्रबंध किया है।

परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों ने बताया कि इस बार प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अच्छे इंतजाम किए हैं।

हरियाणा रोडवेज अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एसी बसों की व्यवस्था की गई है। यदि कोई परीक्षार्थी देरी से पहुंचता है तो उसके लिए विशेष वाहन उपलब्ध करवाने की भी तैयारी की गई है। बस स्टैंड पर स्थापित हेल्प डेस्क विद्यार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है।

डीएसपी जगबीर सिंह मलिक ने बताया कि नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। परीक्षा केंद्रों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पीसीआर, ईआरवी और राइडर टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.