Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचआरटीसी हड़ताल की आशंका के बीच मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था तेज,अस्थायी चालकों की भर्ती को लेकर उमड़े युवा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों और प्रदेश सरकार के बीच चल रहे विवाद के कारण संभावित हड़ताल को देखते हुए मंडी में वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निगम प्रबंधन ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए अस्थायी आधार पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को मंडी स्थित मंडलीय कार्यालय में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा साक्षात्कार देने पहुंचे।

निगम प्रशासन के अनुसार मंडी मंडल में फिलहाल 25 अस्थायी चालक नियुक्त किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन चालकों को तत्काल प्रभाव से सेवाओं में लगाया जाएगा ताकि किसी भी स्थिति में बस संचालन पूरी तरह प्रभावित न हो। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कई प्रतिभागियों ने इसे रोजगार का बेहतर अवसर बताया।

मंडलीय प्रबंधक मंडी उत्तम सिंह ने बताया कि सरकार और निगम मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयनित चालकों की नियुक्ति के बाद उन्हें आवश्यक रूटों पर तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 117 होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी निगम को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन जवानों को आवश्यकता के अनुसार चालक और परिचालक के रूप में लगाया जाएगा।उत्तम सिंह ने बताया कि यदि कर्मचारी संगठन हड़ताल पर जाता है तो यात्रियों की सुविधा के लिए निजी बस ऑपरेटरों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के माध्यम से विशेष रूट परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निगम का प्रयास रहेगा कि मंडी मंडल के लगभग 60 प्रतिशत रूटों पर बस सेवाएं जारी रहें, ताकि आम लोगों को न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किया गया है। इसके बावजूद यदि कर्मचारी हड़ताल पर रहते हैं तो वैकल्पिक संसाधनों के सहारे परिवहन सेवाओं को संचालित रखा जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल और चक्का जाम जैसे कदमों से बचें।गौरतलब है कि एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच हाल ही में हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। इसके बाद यूनियन ने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया है। ऐसे में निगम प्रशासन संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.