Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में ASI निलंबित: झूठे अवकाश और 11 दिन गैरहाजिरी का आरोप, विभाग को गुमराह करने का मामला

Summer express ,नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में अनुशासनहीनता और विभाग को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। तावड़ू सदर थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक (SP) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने अपनी दादी की मृत्यु का झूठा बहाना बनाकर अवकाश लिया और इसके बाद 11 दिनों तक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहा।

जानकारी के अनुसार, एएसआई अनिल कुमार ने 8 जून को अधिकारियों को सूचना दी थी कि उसकी दादी का निधन हो गया है, जिसके चलते उसे अवकाश पर जाना है। लेकिन निर्धारित समय पर ड्यूटी पर लौटने के बजाय वह लगातार गायब रहा और इस दौरान उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के फोन कॉल्स का जवाब भी नहीं दिया। फोन लगातार या तो बंद मिला या फिर कॉल रिसीव नहीं की गई।

करीब 11 दिन बाद जब वह थाने वापस पहुंचा, तो उसने अनुपस्थिति का कारण अंतिम संस्कार और पारिवारिक रस्मों में व्यस्त होना बताया। हालांकि, विभागीय जांच के दौरान उसके बयान संदिग्ध पाए गए।

मामले की आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि संबंधित एएसआई शोक मनाने के बजाय अपने परिवार के साथ घूमने गया था। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल और मोबाइल डेटा से सामने आई तस्वीरों में वह उस दौरान वेकेशन पर नजर आया। जांच में यह भी पाया गया कि जिनकी मृत्यु का हवाला देकर उसने छुट्टी ली थी, वह उसकी सगी दादी नहीं थीं।

जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एएसआई के पास कई महत्वपूर्ण मामलों की फाइलें लंबित थीं, जिन्हें छोड़कर वह अनुपस्थित रहा, जिससे आम जनता के मामलों के निपटारे में भी देरी हुई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है, जिन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

एसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही, गलत जानकारी देकर अवकाश लेने और विभाग को गुमराह करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.