Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।

अनिल विज ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस अपराधियों पर नकेल कसने पर है और इसी दिशा में लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई गैंगस्टरों को विदेशों से पकड़कर भारत लाया जा रहा है और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान को और तेज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर भी सियासी घमासान देखने को मिला। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए थे।

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं जिनका उद्देश्य माहौल को भड़काना होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने कभी भी छात्रों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, जैसा कि राहुल गांधी द्वारा आरोप लगाया जा रहा है।

एक अन्य ट्वीट के जवाब में विज ने राहुल गांधी द्वारा शिक्षा व्यवस्था को “वसूली तंत्र” बताए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक सोच के कारण हर मुद्दे को गलत नजरिए से देखते हैं और बिना तथ्यों के बयान देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है और कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले  हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.