हरियाणा में बढ़ी गर्मी और उमस, रोहतक सबसे गर्म, आज बारिश के आसार

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा में एक बार फिर गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, प्रदेशभर में तापमान के साथ आर्द्रता में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में औसतन 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोहतक में तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि करनाल में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। अंबाला में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और हिसार जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 28 से 30 जून तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, एक जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.