Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान-अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई तेज, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

Summer express, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाते हुए 29 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें आतंकवादी ठिकानों और पनाहगाहों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सोमवार को इस अभियान की आधिकारिक जानकारी दी।

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, यह सैन्य कार्रवाई हाल ही में कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले के जवाब में की गई है, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुए आतंकी हमलों को भी इस अभियान का कारण बताया गया है।

अत्ता तरार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर एक सुनियोजित जमीनी अभियान चलाया। इस दौरान जमात-उल-अहरार और फितना अल-खवारिज से जुड़े कथित आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिनमें 29 आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 28 और 29 जून की रात ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के अंतर्गत सीमा क्षेत्र में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान सरकार का दावा है कि पक्तिया, पक्तिका और कुनार क्षेत्रों में स्थित तीन प्रमुख आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया, जहां बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद और नष्ट किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन अभियानों में कुल 25 आतंकवादी मारे गए, जबकि अन्य कार्रवाई में चार और आतंकियों को ढेर किया गया।

इससे पहले कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर मारे गए, जबकि एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार हमलावर ने पूछताछ में दावा किया है कि वह अफगानिस्तान का निवासी है और हमले की योजना सीमा पार तैयार की गई थी। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है, हालांकि अफगान तालिबान इन आरोपों को लगातार खारिज करता आया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.