Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में चरणजीत सिंह रंधावा, जो आईडीएफसी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है, तथा मोहम्मद शमीम, जो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में डाटा एंट्री क्लर्क है, शामिल हैं।

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को देर रात हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की और फिर अदालत में पेश कर उनके रिमांड की मांग की। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को तीन दिन के CBI रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान 661 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। CBI अब यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित घोटाले में दोनों की क्या भूमिका रही और किन अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

गौरतलब है कि 661 करोड़ रुपये के इस बैंक फ्रॉड मामले में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है। ताजा गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना है। CBI मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और अन्य संदिग्ध पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.