Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदनगर के जयदेवी में देवदार का अवैध कटान, तस्करी के आरोप में तीन पुष्पा भाऊ गिरफतार, दो फरार

रात्रि गश्त के दौरान पिक गाड़ी से बरामद किए देवदार के 10 लठ्ठे, 15 सड़क किनारे से बरामद

मंडी/ धर्मवीर-: सुकेत वन मंडल के अंतर्गत जय देवी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध देवदार कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में देवदार की अवैध लकड़ी, एक पिकअप गाडी़ से बरामद की है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि वन विभाग भी अलग से कानूनी कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि डिप्टी रेंजर रामलाल के नेतृत्व में जय देवी वन परिक्षेत्र की टीम च्योरा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी।

 इसी दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधि देख एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी की। टीम ने पाया कि वाहन में देवदार की लकड़ी लदी हुई थी। मौके पर पांच लोग मौजूद थे, लेकिन वन विभाग की टीम को देखते ही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए, जबकि तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन से देवदार के 10 लट्ठे बरामद किए गए। वहीं सड़क किनारे परिवहन के लिए रखे गए 15 अन्य लट्ठे भी जब्त किए गए। जांच के दौरान आरोपी लकड़ी से संबंधित कोई वैध ट्रांजिट परमिट अथवा अन्य अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इतना ही नहीं, बरामद लकड़ी पर वन विभाग का अनिवार्य प्रॉपर्टी हैमर मार्क भी अंकित नहीं पाया गया, जिससे लकड़ी के अवैध कटान और तस्करी की पुष्टि तुख्ता हो गई। वन विभाग द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण में यह भी सामने आया कि संरक्षित वन क्षेत्र से देवदार के कुल 9 पेड़ अवैध रूप से काटे गए, जिनमें 6 चौथी श्रेणी तथा 3 पांचवीं श्रेणी के पेड़ शामिल हैं। बरामद लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई। वही, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीएफ सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के अतिरिक्त वन विभाग भारतीय वन अधिनियम की धारा 52 के तहत जब्त वाहन और लकड़ी की जब्ती संबंधी अदालती कार्रवाई भी करेगा। साथ ही संबंधित अधिनियमों के तहत आरोपियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में आपराधिक अभियोजन भी चलाया जाएगा।

उधर, डीएसपी सुंदर नगर भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों सहित पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...

गुरुग्राम में रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, एमजी रोड पर वायरल वीडियो से मचा बवाल

Summer express, गुरुग्राम । हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ युवाओं को खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों की ओर धकेलती नजर आ रही है। शहर की सबसे व्यस्त और पॉश सड़कों में शामिल एमजी रोड पर एक युवक का चलती गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का...

एक इंजेक्शन ने छीन लिया ओलिंपिक का सपना, चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का करियर संकट में

Summer express,रोहतक । राजस्थान के सीकर निवासी और चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विजय कुमार लांबा ने एक कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अपना खेल करियर बर्बाद होने का आरोप लगाया है। विजय का कहना है कि ओलिंपिक में देश के लिए खेलने और पदक जीतने का उनका सपना एक गलत...

मनीषा मौत मामले में आमरण अनशन समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Summer express,चरखी दादरी । मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता संजय कुमार ने देर शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर दिए गए ठोस आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, पीड़ित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.