Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला-मोरनी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

Summer express, मोरनी । पंचकूला-मोरनी मार्ग पर गांव जल्लाह के समीप सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोरनी से बलटाना लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज अपने भाई चंद्रपाल और मित्र अमन के साथ बाइक पर सवार था। गांव जल्लाह के पास पहुंचने पर अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बाइक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल की हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल अमन का उपचार नागरिक अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी गोबिंदगढ़ में बॉक्स बेड से मिला महिला का शव, एक महिला समेत दो हिरासत में

summer express, /मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित कचहरी परिसर के निकट मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोटर रिक्शा में ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.