Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत मामले में आमरण अनशन समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन

Summer express,चरखी दादरी । मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे मृतका के पिता संजय कुमार ने देर शाम अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर दिए गए ठोस आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती है, तो आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।

मामले को लेकर गांव कुडल बॉस में पूरे दिन राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां बनी रहीं। मृतका के पिता संजय कुमार विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ गांव में ही आमरण अनशन पर बैठ गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

बताया गया कि इससे पहले पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया था, जिसके बाद संजय कुमार और उनके समर्थकों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और वरिष्ठ अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और एसडीएम मनोज दलाल ने पीड़ित परिवार और उनके समर्थकों के साथ लंबी बातचीत की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार की मुलाकात केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों से करवाई जाएगी, ताकि मामले की जांच को लेकर परिवार अपनी बात सीधे एजेंसी के समक्ष रख सके।

प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद संजय कुमार ने अधिकारियों के हाथों जूस ग्रहण कर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे मामले की प्रगति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे और यदि निर्धारित समय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी गोबिंदगढ़ में बॉक्स बेड से मिला महिला का शव, एक महिला समेत दो हिरासत में

summer express, /मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित कचहरी परिसर के निकट मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मोटर रिक्शा में ले जाए जा रहे बॉक्स बेड के अंदर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

summer express, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने की...

सीजीसी यूनिवर्सिटी वेंचरनेस्ट : नवाचार को नई दिशा, उद्यमिता को नई पहचान

Summer express, मोहाली I आज के प्रतिस्पर्धी और नवाचार-प्रधान दौर में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का सीजीसी वेंचरनेस्ट देश के अग्रणी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को सशक्त बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के उद्देश्य से यह केंद्र युवाओं के विचारों को...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया  गिरफ्तार Summer express/शिमला, संजू- मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर...

अंबाला में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय मासूम, सेना ने संभाला मोर्चा

Summer express, अंबाला । हरियाणा के अंबाला के निकट स्थित धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां खेलते समय चार वर्षीय मासूम बच्चा 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.