Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मचा हड़कंप  

Summer express, गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-56 क्षेत्र में शाम एक निर्माणाधीन भवन की खुदाई के दौरान पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इलाके में गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई और आग लगने की आशंका के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर सबसे पहले पीछे से गैस सप्लाई बंद कराई गई, जिसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, शाम करीब छह बजे गैस रिसाव की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। अधिकारियों ने बताया कि देर रात 11 बजे तक पाइपलाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा।

घटना के चलते सेक्टर-56, वजीराबाद, सुशांत लोक और डीएलएफ समेत कई इलाकों में पीएनजी आपूर्ति बाधित रही। गैस सप्लाई ठप होने से हजारों परिवार प्रभावित हुए और कई घरों में रात का खाना तक नहीं बन पाया। खासकर उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी, जिन्होंने पीएनजी कनेक्शन के बाद घरेलू गैस सिलिंडर रखना बंद कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही पर नाराजगी जताई है। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हरीश यादव ने कहा कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि इस लापरवाही से हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला ने बताया कि खुदाई के दौरान पीएनजी की मेन पाइपलाइन में क्रैक आया था। एजेंसी ने तत्काल सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

झज्जर में दर्दनाक हादसा: खेत में खाना खा रहे किसान को बेकाबू कार ने कुचला

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। याकुबपुर गांव के पास खेत में बैठकर खाना खा रहे एक किसान को तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल...

पलवल के कुशलीपुर गांव में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया सफाई का संदेश

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को पलवल जिले के गांव कुशलीपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाजसेवी मनोज बैंसला ने स्वयं श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान गांव की गलियों...

करनाल में सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए BLO शिक्षक सुरक्षित बरामद, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में प्रशासनिक अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाकर लापता हुए सरकारी शिक्षक एवं बीएलओ प्रदीप कुमार को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। शिक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट साझा करने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। करीब...

पानीपत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप  

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...

बहादुरगढ़ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

Summer express, बहादुरगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ पहुंचे। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी यहां एशियन फुटवियर कंपनी के एक विशेष निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके शहर पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.