Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा, बोले – पैसे नहीं आस्था की चोरी

Summer express/शिमला, संजू -: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए, माथा टेका और कीर्तन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें और अपनी भावना व नियत साफ रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राम मंदिर की स्थापना के समय विधायक थे और उन्होंने भी मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी थी, जबकि हिमाचल प्रदेश में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भगवान राम से मिली प्रेरणा को अपनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति सबके सम्मान की सीख देती है और जो राम के सच्चे भक्त हैं, वे राम के नाम पर राजनीति नहीं करते। लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार गहने और धन राम के आदर्शों को अपनाने के लिए दान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल पैसे की नहीं, बल्कि आस्था की चोरी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने भगवान श्रीराम के चरणों में जाकर प्रार्थना की कि राम के नाम पर राजनीतिक चंदा इकट्ठा करने वालों और राजनीति करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें। एसआईटी जांच पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है, लेकिन मन की भावना सही होनी चाहिए। राजीव गांधी को राम मंदिर का पहला श्रेय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मंत्रिमंडल हिंदू संस्कृति में विश्वास रखता है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। 

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे भी भगवान राम की उतनी ही श्रद्धा से पूजा करते हैं और पहले से उनके बताए ईमानदारी के मार्ग पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने आदर्शों पर आत्ममंथन करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार राम राज्य की भावना के अनुरूप ऐसी योजनाएं लागू कर रही है जिनका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को अपनी भावना व नियत पर विचार करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.