Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

17 वर्षीय छात्र ने टिकाऊ खेती के लिए शुरू किया ‘सोइल टू सोल’ अभियान  

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के जनौली गांव निवासी और पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के पौत्र यशवीर वरुण तेवतिया ने कम उम्र में खेती और किसानों के हित में एक सराहनीय पहल शुरू कर मिसाल पेश की है। देहरादून स्थित प्रतिष्ठित द दून स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र यशवीर ने ‘सोइल टू सोल (धरती से आत्मा तक)’ नाम से शोध एवं जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को मिट्टी की सेहत, टिकाऊ खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।

यशवीर का कहना है कि खेती की असली मजबूती स्वस्थ मिट्टी में छिपी है। इसी सोच के साथ उन्होंने हरियाणा के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और कृषि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया। अभियान के दौरान उन्होंने किसानों को मिट्टी परीक्षण किट वितरित कीं और नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना है कि मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने से उत्पादन बढ़ेगा, खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा।

यशवीर के अनुसार आज किसान बढ़ती उत्पादन लागत, सिंचाई के लिए पानी की कमी, वैज्ञानिक जानकारी के अभाव और कृषि विशेषज्ञों तक सीमित पहुंच जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से बातचीत के दौरान महसूस किया कि कृषि अनुसंधान और खेत तक उसकी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के बीच अभी भी बड़ा अंतर है, जिसे दूर करना समय की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ‘सोइल टू सोल’ अभियान को केवल एक शोध परियोजना तक सीमित रखना नहीं है। भविष्य में इसे अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाने, बड़ी संख्या में किसानों को जोड़ने और युवाओं व विद्यार्थियों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाने की योजना है। उनका सपना विदेश में कृषि, मृदा विज्ञान और आधुनिक तकनीकों का उच्च अध्ययन कर वैज्ञानिक शोध का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ, लाभदायक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

यशवीर वरुण तेवतिया ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने किसानों से नियमित मिट्टी परीक्षण कराने, वैज्ञानिक सलाह अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि खेती को आने वाली पीढ़ियों के लिए भी समृद्ध और टिकाऊ बनाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.