Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला IED ब्लास्ट मामले में NIA की चार्जशीट, आठ आरोपी नामजद

Summer express, पंचकूला। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जनवरी 2026 में अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन परिसर में हुए आईईडी कार बम धमाका मामले में जांच पूरी करते हुए पंचकूला स्थित विशेष एनआईए अदालत में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। एजेंसी ने इस आतंकी साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड पाकिस्तान के गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी को बताया है।

चार्जशीट में शहजाद भट्टी के अलावा करमजीत सिंह उर्फ टोनी, आकाश, सौरभ उर्फ सोबी, रमन कुमार, सत्यम, सुखदेव सिंह उर्फ सुखा और अमरजीत सिंह उर्फ अंबी को आरोपी बनाया गया है। एनआईए के अनुसार, इन सभी ने मिलकर पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

जांच एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने भारत में अपना आतंकी नेटवर्क तैयार किया और स्थानीय सहयोगियों को विस्फोटक सामग्री जुटाने, रेकी करने तथा हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी। एजेंसी का दावा है कि अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन को लोगों में दहशत फैलाने और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने के उद्देश्य से निशाना बनाया गया था।

एनआईए की जांच में सामने आया कि आकाश भारत में शहजाद भट्टी का प्रमुख सहयोगी था। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पूरी साजिश का समन्वय किया। आरोपियों ने पहले संभावित स्थानों की रेकी की और बाद में गैस सिलेंडरों तथा विस्फोटक सामग्री से भरी कार पुलिस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर दी। घटना का वीडियो भी तैयार किया गया, ताकि उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित किया जा सके।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आरोपियों की भर्ती की और उनका कट्टरपंथीकरण किया। डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, दस्तावेजी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से यह पुष्टि हुई है कि हमले की योजना से लेकर उसके क्रियान्वयन तक सभी आरोपी लगातार अपने पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

एनआईए के अनुसार, जांच के दौरान भर्ती, फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट, विस्फोटक सामग्री की खरीद, हमले की योजना और उसे अंजाम देने से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी नए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.