Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

39 करोड़ से नौ मील डेंजर जोन होगा सुरक्षित, 160 मीटर की थ्री-लेयर दीवार से बढ़ेगी एनएच की चौड़ाई

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: चंडीगढ़-मनाली निर्माणाधीन फोरलेन पर मंडी और पंडोह के बीच स्थित नौ मील के संवेदनशील क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अहम कदम उठाया है। यहां 39 करोड़ रुपये की लागत से 160 मीटर लंबी थ्री-लेयर सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य भूस्खलन की आशंका को कम करना, हाईवे को सुरक्षित बनाना और यातायात को सुचारु रखना है।

वर्तमान में इस स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई करीब पांच से छह मीटर है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान जोखिम बना रहता है। सुरक्षा दीवार बनने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़कर लगभग नौ से दस मीटर हो जाएगी। इससे वाहनों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि थ्री-लेयर सुरक्षा दीवार पहाड़ी को मजबूती प्रदान करेगी और ढीली चट्टानों तथा मलबे को सड़क तक पहुंचने से रोकेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना तत्काल राहत देने के साथ-साथ हाईवे की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लिए 125 करोड़ रुपये की लागत से वायर डक्ट ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। फिलहाल इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद इस ब्रिज के निर्माण से नौ मील क्षेत्र में भूस्खलन और बारिश के दौरान बार-बार हाईवे बंद होने की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है। तब तक मौजूदा हाईवे को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नौ मील क्षेत्र हर मानसून में सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में शामिल रहता है। लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों तक बंद करना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से वाहनों को चरणबद्ध तरीके से निकाला जाता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां कई बड़े भूस्खलन हो चुके हैं, जिनसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में एनएचएआई की यह पहल इस संवेदनशील मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.