Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कबाड़ से कमाल: शिमला में बेकार लोहे से तैयार हुए ‘सेवन वंडर्स’, शहर को मिलेंगे सात नए सेल्फी स्पॉट

Summer express/शिमला/ संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। शहर में अनुपयोगी पड़े लोहे और स्टील के कबाड़ को नया जीवन देते हुए दुनिया के प्रसिद्ध सात अजूबों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं। इस अनूठी परियोजना का उद्देश्य न केवल कबाड़ के पुन: उपयोग को बढ़ावा देना है, बल्कि शहर में ऐसे आकर्षक स्थल विकसित करना भी है, जहां पर्यटक और स्थानीय लोग यादगार तस्वीरें खिंचवा सकें।

नगर निगम के इस अभियान के तहत सात अलग-अलग स्थानों पर इन प्रतिकृतियों को स्थापित किया जाएगा। इसकी शुरुआत रानी झांसी पार्क से हो चुकी है, जहां पहला ‘सेवन वंडर’ स्थापित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में स्कैंडल प्वाइंट, शिमला वॉच कंपनी के समीप, रिज मैदान स्थित एटीएम के पास, आशियाना के नीचे और ढली चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इन्हें लगाया जाएगा।इन संरचनाओं को विशेष आकर्षण देने के लिए आधुनिक एलईडी लाइटिंग से सजाया जाएगा, ताकि दिन के साथ-साथ रात के समय भी ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकें। नगर निगम का मानना है कि इन नए सेल्फी प्वाइंट्स से शहर की पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और पर्यटकों को शिमला में एक अलग अनुभव प्राप्त होगा।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यह परियोजना दिल्ली की एक विशेषज्ञ फर्म के सहयोग से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का सबसे बड़ा संदेश यह है कि कोई भी वस्तु पूरी तरह बेकार नहीं होती। यदि सही सोच और रचनात्मकता के साथ उसका पुन: उपयोग किया जाए तो वही कबाड़ एक नई पहचान बन सकता है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्वच्छ शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नगर निगम के अनुसार सभी सात प्रतिकृतियों की स्थापना का कार्य अगले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री इनका औपचारिक अनावरण करेंगे और इन्हें आम जनता तथा पर्यटकों के लिए समर्पित किया जाएगा। नगर निगम को उम्मीद है कि यह पहल शिमला की सुंदरता में नया आयाम जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश भी देगी और शहर के पर्यटन को नई रफ्तार प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.