Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिला एवं क्षेत्रीय अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर जांच और उपचार के लिए बड़े शहरों या प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता कम हो।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है। जिला अस्पतालों से लेकर सभी सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ब्लॉक स्तर तक के अस्पतालों को आधुनिक मशीनों और आवश्यक संसाधनों से लैस करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर के अलावा जिला अस्पताल किन्नौर तथा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इन मशीनों के माध्यम से जटिल बीमारियों की अधिक सटीक जांच संभव होगी और मरीजों को विशेषज्ञ स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।नैदानिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला अस्पताल नाहन और हमीरपुर के साथ-साथ क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सोलन और धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे विशेष रूप से महिलाओं में स्तन कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

प्रेसवार्ता के दौरान नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद कर रही है, जिनमें से 14 मशीनें पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं। इनका उपयोग विशेष रूप से दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जांच, छाती संबंधी बीमारियों की पहचान तथा टीबी की समय रहते स्क्रीनिंग के लिए किया जाएगा। इससे प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों का परीक्षण आसान होगा और उपचार में तेजी आएगी।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना, आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में 256-स्लाइस हाई-एंड सीटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे और 4डी अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा उपकरणों की खरीद एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप की जाए। साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेडियोलॉजी विभागों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रदेशवासियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.