Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कैंसर हुआ नोटिफिएबल डिजीज

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कैंसर को नोटिफिएबल डिजीज घोषित करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, डायग्नोस्टिक लैबों तथा कैंसर उपचार केंद्रों को प्रत्येक नए कैंसर मरीज की जानकारी निर्धारित समय के भीतर स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा।
सरकार इस उद्देश्य के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर रही है, जहां मरीजों का पंजीकरण और निगरानी की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कैंसर के सही आंकड़े उपलब्ध नहीं होने से उपचार, दवा, जांच सुविधाओं और रोकथाम संबंधी योजनाएं बनाने में कठिनाई आती है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य में कैंसर के मामलों का वास्तविक डाटा तैयार होगा, जिससे मरीजों की समय पर पहचान, उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर योजना बनाना संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों और लैबों को भी इस पोर्टल से जोड़ेगा, ताकि सभी मामलों की एकीकृत निगरानी की जा सके। इससे मरीजों की निगरानी में आसानी होगी।

सभी संस्थानों पर होंगे समान नियम
स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी अस्पताल, पैथोलॉजी लैब तथा कैंसर उपचार केंद्र इस व्यवस्था के दायरे में आएंगे। मरीज की जानकारी छिपाने या रिपोर्ट नहीं भेजने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग जल्द ही रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और समय-सीमा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर को नोटिफिएबल डिजीज घोषित करने से बीमारी का वास्तविक स्वरूप सामने आएगा। इससे कैंसर प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, संसाधनों का बेहतर आवंटन और मरीजों तक समय पर उपचार सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही, भविष्य की स्वास्थ्य नीतियां अधिक सटीक आंकड़ों के आधार पर तैयार की जा सकेंगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.