Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑटो एजेंसियों का घपला! आरटीओ में रजिस्टर्ड एजेंसियां 60 जबकि वाहन बेचने वाले आउटले दो गुणा से भी ज्यादा

सुनील शिंगार/मनिंदर सिंह|
लुधियाना |

वाहन बेचने वाली एजेंसियां आजकल महानगर की हर मुख्य सड़क पर देखने को मिल रही है। इनमें से ज्यादातर एजेंसियां अवैध है। इसकी पुष्टि करता है लुधियाना आरटीओ विभाग का डाटा। लुधियाना आरटीओ विभाग के डाटा के मुताबिक महानगर में सिर्फ 60 ऑटोमोबाइल एजेंसियां रजिस्टर्ड हैं जो कि दो पहिया और चार पहिया वाहन बेच सकते हैं।
असलियत में ऐसा नहीं है। इन रजिस्टर्ड 60 ऑटोमोबाइल एजेंसियों के संचालकों ने अपना दबदबा और रुतबा दिखाकर महानगर के कई इलाकों में अवैध ढंग से आउटलेट खोल रखे हैं। यह अवैध ढंग से खुले हुए ऑटोमोबाइल एजेंसियों के आउटलेट मिली भगत से खुले हैं या फिर विभाग के अधिकारियों को घूस देकर यह तो एक बड़ा सवालिया निशान है। लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग के नियमों को तार तार करने वाली यह शर्मनाक हरकत पर आरटीओ विभाग भी खुद को अनजान बता रहा है।

60 में से 40 दो पहिया और 20 चार पहिया वाहन बेचने वाली एजेंसियां

ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार उनके पास सिर्फ 60 एजेंसियां ही नामजद हैं। इनमें से 40 दो पहिया वाहन और 20 चार पहिया वाहन बेचने वाली एजेंसियां है। लेकिन असलियत कुछ और ही है। जानकारी के मुताबिक जिन 60 कंपनियों ने अपनी एजेंसियां रजिस्टर्ड करवा रखी हैं उन्होंने अपनी मनमर्जी से ही शहर के अन्य इलाकों में अपने शोरूम खोल दिए हैं। उक्त मनमर्जी से खुले हुए शोरूम में रजिस्टर्ड कंपनी का नाम और उसके अन्य दस्तावेज भी इस्तेमाल किया जा रहे हैं जो कि नियमों के उलट है।

दो और 3 पहिया वाहन एजेंसियों का घपला ज्यादा

वैसे तो सभी ऑटोमोबाइल एजेंसियां कहीं ना कहीं नियमों को दरकिनार कर रही है लेकिन दो पहिया और चार पहिया वाहन बेचने वाली कंपनियों के संचालक ज्यादा घपला कर रहे हैं। कारण है कि दो पहिया और 3 पहिया जगह कम घेरते है। ऐसे में अधिकृत यह एजेंसियां छोटी छोटी दुकानों में खुद ही बिना परमिशन वाले शो रूम बना देते है और वहां पर 2 पहिया और 3 पहिया वाहन रख एजेंसी घोषित कर देते है।

बिलिंग हेड ऑफिस से हो रही

अवैध ढंग से खोली गई इन एजेंसियों में जो भी वाहन बेचे जाते हैं उनके बिल पर पता उनके हेड ऑफिस के ही रहते हैं। यह सबसे बड़ा प्रूफ भी माना जाता है कि उक्त एजेंसी विभाग द्वारा अधिकृत नहीं है। उदाहरण के तौर पर ढोलेवाल मौजूद एक एजेंसी ने अपना आउटलेट बस्ती जोधेवाल में खोला है। अगर बस्ती जोधेवाल में उक्त अवैध एजेंसी द्वारा कोई वाहन बेचा जाता है तो उस बिल पर पता ढोलेवाल हेड ऑफिस का ही होगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.