Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-66 में सड़कों, पार्कों और पार्किंग से जुड़े विकास कार्य पूरे, बाकी पर काम जारी

गुरशरण सिंह / सागर पाहवा
मोहाली|समर न्यूज

नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की पार्षद रजनी गोयल ने कहा कि सेक्टर-66 में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य करवाए गए हैं।
क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने के साथ-साथ पार्कों में नए वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। पार्किंग की समस्या को कम करने के लिए पार्कों के आसपास इंटरलॉकिंग टाइलों वाले पेवर लगाए गए हैं, जिससे लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हुआ है।
रजनी गोयल ने बताया कि बारिश के दिनों में बस का इंतजार करने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्र में बस शेल्टर का निर्माण करवाया गया है। अब लोगों को धूप और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर बस का इंतजार करने की सुविधा मिल
रही है। रजनी गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी है। इसके लिए स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाया जा रहा है।

युवाओं एवं बुजुर्गों का भी रखा ध्यान
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सेक्टर-66 में वॉलीबॉल कोर्ट भी बनाया गया है। वहीं, पार्कों में आने वाले बुजुर्गों के बैठने और आराम करने के लिए विशेष हट्स तैयार करवाई गई हैं। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के लिए सेक्टर-66 के तीन पार्कों में ओपन जिम लगाए गए हैं। इन जिमों का स्थानीय निवासी सुबह और शाम नियमित रूप से लाभ उठा रहे हैं। पार्षद रजनी गोयल ने कहा कि आने वाले समय में सेक्टर-66 के विकास को और गति दी जाएगी। क्षेत्र में बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की योजना तैयार की जा रही है। बच्चों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए एक लाइब्रेरी स्थापित करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को पढ़ने और अध्ययन करने के लिए बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सीवरेज लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं। पुरानी सीवरेज लाइनों को बदलवाने के लिए संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाया जाएगा, ताकि बरसात और अन्य दिनों में लोगों को सीवरेज जाम तथा गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके।

जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं रजनी गोयल

पार्षद रजनी गोयल विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। उनकी ओर से समय-समय पर मेडिकल जांच कैंप और रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जाते हैं। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। महिलाओं के लिए तीज कार्यक्रम सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने नगर निगम चुनाव में 510 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। वह दूसरी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले भी वह वर्ष 2015 से 2020 तक पार्षद रह चुकी हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.