Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में भांग आधारित उद्योगों के लिए नए नियम लागू, 100 करोड़ निवेश और 5 लाख सुरक्षा राशि अनिवार्य

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग से संबंधित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ आदेश, 2026 के तहत विस्तृत नियम और लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार भांग की खेती, भंडारण, प्रसंस्करण, विनिर्माण, अनुसंधान और परिवहन के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक गतिविधि के लिए शुल्क और संचालन संबंधी शर्तें भी निर्धारित कर दी गई हैं।

सरकार के आदेश के अनुसार भांग की खेती करने के इच्छुक किसान, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और अन्य पात्र संस्थाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खेती का लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं, भांग के भंडारण और गोदाम संचालन के लिए अलग से स्टोरेज लाइसेंस जारी किया जाएगा।

भांग आधारित उत्पादों के निर्माण और प्रसंस्करण के लिए सीएच-एम लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदकों को निर्धारित सीएच-5 प्रपत्र में आवेदन करना होगा। सरकार ने विनिर्माण इकाइयों के लिए सख्त वित्तीय मानदंड भी तय किए हैं। इसके तहत लाइसेंसधारक को 5 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करनी होगी, जबकि राज्य में कैनबिस आधारित विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश अनिवार्य किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत कच्चे माल के परिवहन के लिए सीएच-टी परमिट और सीएच-पी पास अनिवार्य होंगे। साथ ही कच्चे माल की प्राप्ति पर 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, तैयार कैनबिस तेल और अन्य उत्पादों पर 15 प्रतिशत उत्पादन शुल्क लगाया जाएगा।

सरकार ने विनिर्माण इकाइयों के वार्षिक कारोबार पर 3 प्रतिशत राज्य उपकर लगाने का भी प्रावधान किया है। इसमें 2 प्रतिशत दुग्ध उपकर और 1 प्रतिशत पर्यावरण उपकर शामिल रहेगा। इसके अलावा सभी लाइसेंसधारकों को निर्धारित रिकॉर्ड, रजिस्टर और आवश्यक रिटर्न समय पर संबंधित विभाग में जमा कराने होंगे।

आदेश में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। यदि कोई लाइसेंसधारक निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करता या रिकॉर्ड संबंधी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कर एवं आबकारी विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद प्रदेश में भांग आधारित गतिविधियों के संचालन के लिए नई व्यवस्था प्रभावी हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.