Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किन्नौर में 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा दुर्लभ हरियल पक्षी, विशेषज्ञों ने बताया अहम रिकॉर्ड

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभ्यारण्य में समुद्र तल से करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन (हरियल) देखा गया है। प्रदेश में इतनी अधिक ऊंचाई पर इस पक्षी की यह पहली प्रमाणित रिकॉर्डिंग मानी जा रही है। वन विभाग ने इस दुर्लभ अवलोकन को वैज्ञानिक सत्यापन के लिए पक्षी विशेषज्ञों के पास भेज दिया है।

इस दुर्लभ पक्षी का अवलोकन रक्छम क्षेत्र में ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर संतोष कुमार ठाकुर और वन मित्र अल्पना नेगी ने किया। पक्षी की तस्वीरें और अन्य आवश्यक विवरण एकत्र करने के बाद पूरे रिकॉर्ड को राज्य के ऑर्निथोलॉजिकल विशेषज्ञों के सत्यापन के लिए भेजा गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन सामान्यतः मैदानी क्षेत्रों, उप-पहाड़ी जंगलों, बाग-बगीचों और लगभग 2400 मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है। ऐसे में बस्पा घाटी के ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्र में करीब 3400 मीटर पर इसकी मौजूदगी को असाधारण और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिमाचल के प्रकृतिविद् हिमांशु चौधरी ने बताया कि यह राज्य में इस प्रजाति का अब तक का सबसे ऊंचाई वाला रिकॉर्ड है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2020 में लद्दाख के माथो गांव में लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर इस प्रजाति के पक्षी के देखे जाने का मामला सामने आया था। किन्नौर में हुई यह रिकॉर्डिंग पर्वतीय क्षेत्रों में पक्षियों के बदलते व्यवहार और उनके नए आवासों की ओर संकेत करती है।

डीएफओ सराहन वाइल्ड लाइफ अशोक नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। वन विभाग की फील्ड टीम लगातार क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की नई प्रजातियों का दस्तावेजीकरण कर रही है, जिससे प्रदेश की जैव विविधता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही हैं।

ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि इतनी अधिक ऊंचाई पर हरियल पक्षी की मौजूदगी पर्वतीय क्षेत्रों में बदलते पर्यावरण, भोजन की उपलब्धता और जलवायु परिवर्तन के संभावित प्रभावों का संकेत हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए लंबे समय तक वैज्ञानिक निगरानी और विस्तृत शोध की आवश्यकता होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.