Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका रहती है। इसी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की। बैठक में विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फील्ड स्टाफ को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और समय-समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम स्वयं मंड रियाली क्षेत्र पहुंचे और संभावित प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों को भी तैयार रखा जा रहा है।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भारी बारिश और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मंड क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए थे। खेतों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार प्रशासन का प्रयास है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाकर संभावित नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष हुए नुकसान की समीक्षा भी की जा रही है। यदि कोई पात्र प्रभावित व्यक्ति अब तक मुआवजे से वंचित है, तो नियमानुसार उसकी पात्रता की जांच कर शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात सूचना को नजरअंदाज न करें।फतेहपुर प्रशासन की समय रहते शुरू की गई यह तैयारी मंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बरसात के पूरे मौसम में हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.