Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाई कोर्ट रीडर भर्ती में इंटरव्यू अंक देने में मनमानी का आरोप, हाई कोर्ट प्रशासन को नोटिस


Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में रीडर (लीगल) भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए दो अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है। पिंजोर निवासी नीलम व अन्य ने आरोप लगाया है कि विवा वाइस में मनमाने ढंग से अत्यंत कम अंक देकर उन्हें चयन से बाहर कर दिया गया, जबकि लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित चरणों में वे निर्धारित योग्यता पूरी कर चुकी थीं। उन्होंने अंतिम चयन परिणाम के साथ-साथ उनकी आपत्तियां खारिज करने वाले आदेशों को भी रद्द करने की मांग की है।

याचिकाकर्ताओं के वकील डी एस रावत ने बेंच को बताया कि हाई कोर्ट ने 14 जुलाई 2025 को रीडर (लीगल) के 60 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें 48 पद प्रत्यक्ष भर्ती और 12 विभागीय कोटे के थे। सामान्य वर्ग में प्रत्यक्ष भर्ती के 41 पद विज्ञापित किए गए थे। चयन प्रक्रिया में 250 अंकों की लिखित परीक्षा और 30 अंकों का विवा-वाइस निर्धारित था। नियमों के अनुसार लिखित परीक्षा में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत, अन्य दोनों प्रश्न पत्रों में 40 प्रतिशत तथा विवा में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने लिखित परीक्षा में क्रमश 148 और 139.5 अंक प्राप्त किए तथा कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली।

इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, लेकिन अंतिम परिणाम में विवा-वाइस में क्रमश 9 और 8 अंक दिए गए, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। उनका दावा है कि कुल 50 प्रतिशत से अधिक अंक होने के बावजूद केवल विवा में कम अंक देकर उन्हें चयन से वंचित किया गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि साक्षात्कार में शामिल 39 अभ्यर्थियों में से किसी को भी औसत स्तर का नहीं माना गया। चयनित उम्मीदवारों को 27, 28 या 29 अंक दिए गए, जबकि अयोग्य घोषित अभ्यर्थियों को 7, 8 या 9 अंक देकर बाहर कर दिया गया। याचिकाकर्ताओं ने इसे चयन प्रक्रिया में पक्षपात और मनमानी का संकेत बताया है। उन्होंने आरटीआई से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कई अभ्यर्थियों को विभिन्न मूल्यांकन मदों में समान अंक दिए गए, जिससे अंकांकन की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

याचिका में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने चयन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जहां तक संभव हो साक्षात्कार की वीडियो रिकार्डिंग का सुझाव दिया है, लेकिन इस भर्ती में ऐसा नहीं किया गया। याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट से अंतिम चयन परिणाम निरस्त करने, विवा-वाइस दोबारा वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कराने अथवा विशेष परिस्थितियों में विवा के न्यूनतम अंकों की शर्त में राहत देकर उनके मामले पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार करने का निर्देश देने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सामान्य वर्ग के 41 में से 21 पद अब भी रिक्त हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट की जस्टिस सुदिप्ती शर्मा ने हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, हाई कोर्ट की सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व अन्य सभी प्रतिवादी को 22 सितम्बर के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.