Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मृत पंप आपरेटर के भाई को नौकरी देने से हाई कोर्ट का इनकार, कहा अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, पद भी रिक्त नहीं

Summer express, मोनिका रावत,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मृत पंप आपरेटर के भाई को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति किसी का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी माना कि जिस पद पर नियुक्ति की मांग की गई थी, वह पहले से ही भरा हुआ है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि जिस सरकारी पत्र के आधार पर याचिकाकर्ता नियुक्ति की मांग कर रहा था, उसमें मृत कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी देने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था।जस्टिस निधि गुप्ता ने यह आदेश पलवल निवासी राजवीर की याचिका पर सुनाया। याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया था कि उसके भाई सुरेश की सेवा के दौरान मृत्यु होने के बाद ग्राम पंचायत अंधोप के रिक्त पंप आपरेटर पद पर उसे नियुक्त किया जाए। याचिका में 15 मार्च 2025 के उस पत्र का हवाला दिया गया, जिसके बारे में दावा किया गया कि उसमें सेवा के दौरान मृत पंप ऑपरेटर के परिवार के सदस्य को नियुक्ति देने के निर्देश जारी किए गए थे।याचिका के अनुसार सुरेश वर्ष 2016 से ग्राम अंधोप स्थित ट्यूबवेल नंबर-2 पर पंप आपरेटर के रूप में कार्यरत था। 4 मार्च 2025 को मल्टीपल आर्गन फेल्योर के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

याचिकाकर्ता ने कहा कि सुरेश अविवाहित था और वह उसका एकमात्र पात्र परिजन है। उसने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ई-पहचान कार्ड का हवाला देते हुए बताया कि उसमें उसका नाम आश्रित के रूप में दर्ज है। राज्य सरकार की ओर से याचिका का विरोध करते हुए कहा कि 15 मार्च 2025 का पत्र केवल विभागीय पत्राचार है, जिससे किसी को नियुक्ति का कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं होता। साथ ही, ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी, हथीन की 23 जुलाई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित बूस्टर पर पंप ऑपरेटर का पद रिक्त नहीं है। हाई कोर्ट ने राज्य के तर्कों से सहमति जताई। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता यह तथ्य खंडित नहीं कर सका कि संबंधित पद पहले से भरा हुआ है। अदालत ने यह भी पाया कि याचिकाकर्ता ने कोर्ट में अपने भाई को अविवाहित बताया, जबकि ई-पहचान कार्ड में सुरेश की वैवाहिक स्थिति “विवाहित” दर्ज है और याचिकाकर्ता को आश्रित “पुत्र” के रूप में दर्शाया गया है।

अदालत ने 15 मार्च 2025 के पत्र की भी व्याख्या की और कहा कि उसमें मृत पंप ऑपरेटर के परिजन को नौकरी देने का कोई निर्देश नहीं है। पत्र में केवल यह जानकारी मांगी गई थी कि मृत कर्मचारी के स्थान पर उसका कोई पारिवारिक सदस्य कार्य कर रहा है या नहीं तथा यदि कर रहा है तो उसकी शैक्षणिक योग्यता क्या है। इसलिए इस पत्र को नियुक्ति का आदेश या नीति नहीं माना जा सकता।हाई कोर्ट ने दोहराया कि “अनुकंपा नियुक्ति कोई निहित अधिकार नहीं है और यह कर्मचारी की मृत्यु के समय लागू नीति, आर्थिक विपन्नता तथा पात्रता की शर्तों के कड़े परीक्षण के अधीन होती है।” इन तथ्यों और कानूनी स्थिति को देखते हुए अदालत ने राजवीर की याचिका खारिज कर दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.