Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के संचालन में प्रतिदिन हाइड्रोजन गैस पर करीब 80 से 90 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि टिकटों से औसतन लगभग सात हजार रुपये की आय हो रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के संचालन पर प्रति किलोमीटर करीब 500 रुपये का खर्च आता है। जींद और सोनीपत के बीच ट्रेन प्रतिदिन लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय करती है। केवल हाइड्रोजन ईंधन पर होने वाला खर्च 80 से 90 हजार रुपये प्रतिदिन है। इसके अलावा रखरखाव, तकनीकी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य परिचालन व्यय अलग से शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को जींद रेलवे स्टेशन से इस हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से ट्रेन का नियमित संचालन किया जा रहा है। रेलवे की तकनीकी टीमें लगातार ट्रेन की गति, सुरक्षा प्रणाली, ईंधन खपत और प्रदर्शन पर नजर रख रही हैं। ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से सोनीपत के लिए रवाना होती है।

शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो ट्रेन में यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन अभी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। 18 जुलाई को 22 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि 28 जुलाई तक यह संख्या बढ़कर 40 हो गई। 24 जुलाई को ट्रेन को नियमित रखरखाव के लिए शकूरबस्ती ले जाया गया था। अब तक जींद से रवाना होने वाले कुल 307 यात्री इस ट्रेन में सफर कर चुके हैं।

रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि जींद से सोनीपत जाने वाले यात्रियों की संख्या अब तक 50 से अधिक नहीं पहुंची है। हालांकि सोनीपत से जींद आने वाले यात्रियों की संख्या 100 से ऊपर रहती है। वहीं जींद और सोनीपत के बीच पड़ने वाले स्टेशनों से प्रतिदिन करीब 100 से 120 यात्री ट्रेन में चढ़ते और उतरते हैं, जिससे बीच के स्टेशनों पर इस ट्रेन का उपयोग अपेक्षाकृत अधिक हो रहा है।

ट्रेन शुरू होने के बाद इस रूट पर मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारकों की संख्या में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां 90 एमएसटी जारी थे, वहीं अब सात नए एमएसटी बनाए गए हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से रोजाना कारोबार या नौकरी के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोग कर रहे हैं।

जींद के वाणिज्यिक अधीक्षक धीरज बुटानी का कहना है कि फिलहाल एमएसटी धारकों की संख्या में बड़ा इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन समय के साथ नियमित यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे को भरोसा है कि जैसे-जैसे लोगों में हाइड्रोजन ट्रेन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, वैसे-वैसे यात्री संख्या और टिकट आय में भी वृद्धि होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.