Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल पुलिस का ‘ऑपरेशन हथियार’ सफल: 5 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल | जिले में अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हथियार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार देशी कट्टे, दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी अवैध हथियारों के सहारे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकते थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर संभावित घटनाओं को टाल दिया गया।

प्रेस वार्ता में डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में सघन जांच और छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि जुलाई माह के दौरान ही कैथल पुलिस 12 मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद कर चुकी है।

पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मोहना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर दबिश देकर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव नैथला निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया है।

दूसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गांव किठाना की अनाज मंडी स्थित एक कमरे में छापेमारी कर सुनील उर्फ शीली को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि हथियार उसे करनाल निवासी लवी ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीसरे मामले में सीआईए-1 की टीम ने ढांड रोड स्थित हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से जींद जिले के साहिल उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी .315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ।

चौथे मामले में सीआईए-1 ने अंबाला रोड स्थित ड्रेन पुल के पास कार्रवाई करते हुए गांव जाखौली निवासी अजय उर्फ सुखा को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए।

पांचवें मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने गढ़ी पाढला रोड पर वाहन में सवार पंजाब के संगरूर जिले के गांव अंदाना निवासी नानक उर्फ नानकु को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो ग्लॉक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि कैथल पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.