Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन से पहले डाक विभाग की विशेष पहल, अंबाला सहित प्रमुख मंदिरों में मिलेगा गंगाजल

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | सावन माह की शुरुआत से पहले डाक विभाग ने शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जो श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल नहीं ला सकते, उनके लिए इस बार भी डाकघरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा शिवरात्रि के अवसर पर अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के प्रमुख शिव मंदिरों के बाहर विशेष स्टॉल लगाकर भी श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, जबकि कई लोग धार्मिक आयोजन और सेवा कार्यों के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे में उन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने गंगाजल वितरण की व्यवस्था की है, जो किसी कारणवश हरिद्वार नहीं जा पाते।

अंबाला कैंट के प्रवर अधीक्षक डाकघर विजय कुमार ने बताया कि डाक विभाग ने गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। गंगाजल प्रमुख डाकघरों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि गंगाजल की बिक्री किसी व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं की जाती और इसके लिए केवल बोतल एवं परिवहन से संबंधित वास्तविक खर्च ही लिया जाता है। श्रद्धालुओं को विशेष पैकिंग वाली बोतलों में गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

विजय कुमार ने कहा कि शिवरात्रि के दिन अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के प्रमुख मंदिरों के बाहर भी विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शिव भक्त आसानी से गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब दो हजार अतिरिक्त बोतलों की मांग भेजी जाएगी। विभाग को उम्मीद है कि सावन और शिवरात्रि के दौरान गंगाजल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

डाक विभाग की इस पहल को उन श्रद्धालुओं के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, जो समय, दूरी या अन्य कारणों से हरिद्वार नहीं जा पाते, लेकिन सावन में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना चाहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.