Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया गौरव- मुख्यमंत्री

Summer express,मोनिका रावत, चंडीगढ़।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गौरव बढाया है। इन खेलों में देश को कुल 13 गोल्ड मेडल मिले हैं जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए है।

मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले मेडलों में सर्वाधिक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम है। इनमें लड़कियों ने भी सबसे अधिक पदक जीते हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का बॉक्सिंग, जैवलिन में शानदार प्रदर्शन रहा है।

कॉमनवेल्थ विजेता

इनमें रेवाड़ी की पैरा एथलेटिक्स शर्मीला ने गोल्ड मेडल, भिवानी की बॉक्सर प्रीति पंवार, जैसमीन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, सचिन सिवाच, प्रिया घनघस व हिसार के बॉक्सर अंकुश ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी प्रकार पानीपत के जेवलीन थ्रो नीरज चौपड़ा व हांसी के बॉक्सर नरेन्द्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। भिवानी की एथलेटिक्स सीमा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक विजेता बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए कुल 13 गोल्ड में से 7 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें से राज्य के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर पूरे हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य रही है और खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की। इसलिए हरियाणा को खेलों का पावर हाउस कहा जाता है और प्रदेश के खिलाड़ी हर बार इस गौरव को साबित करते हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत सरकार द्वारा कारगर उठाए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल नीति के तहत नौकरियों के अलावा नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाते है। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और विश्वस्तरीय एकेडमियां बनाई जा रही हैं। गांव स्तर पर खेल नर्सरी और नए खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा व्यायामशालाएं भी खोली गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत बेटियों के लिए विशेष खेल छात्रवृत्ति और फ्री कोचिंग की सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही हैं। “खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा” संकल्प के साथ हमारी सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर कोचिंग और आर्थिक सहायता देकर खेलों को नई ऊंचाई तक ले जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में इसी तरह देश व प्रदेश के लिए और अधिक पदक जीतकर राष्ट्र की शान बढ़ाते रहेंगे। सरकार खिलाड़ियों की हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.