Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीवन हत्याकांड में परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा SP कार्यालय, आरोपी छोटू गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर के डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को हिसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सूर्य नगर की गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन पर बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल जीवन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने अपने बुजुर्ग पिता के सामने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया।

मृतक की पत्नी रमन देवी ने इससे पहले कहा था कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता और मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार की ओर से मुख्य आरोपी रमेश की गिरफ्तारी की लगातार मांग की जा रही है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी प्रोमिला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रमेश के करीबी और 12 क्वार्टर रोड, ढाणी किशनदत्त निवासी शम्मी उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्या के बाद परिजनों और खाप पंचायत से जुड़े लोगों ने जिंदल चौक पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष और भय का माहौल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए सीआईए और एटीएम थाना पुलिस समेत छह टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश के साथ वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। वहीं, SP कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...

बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का समापन

शिमला-: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में आयोजित दो दिवसीय बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता एवं गद्य पाठ के माध्यम से अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ...

जीवन हत्याकांड में परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा SP कार्यालय, आरोपी छोटू गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर के डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को हिसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी...

हरियाणा में नगर निकाय कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, 3 हजार टन कूड़ा जमा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल का असर अब शहरों की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। हड़ताल के चलते प्रदेश के 87 निकायों में सफाई, सीवर सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी जरूरी नागरिक सेवाएं प्रभावित हुई हैं।  हड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न शहरों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.