Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगी
पंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित
पहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगी
समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब अनएडेड शैक्षणिक संस्थानों की फीस नियमन संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। नए प्रावधानों के तहत निजी स्कूल नए शैक्षणिक सत्र में फीस में पांच प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। पांच प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि के लिए नियामक संस्था की पूर्व मंजूरी लेना जरूरी होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अभिभावकों से किसी भी मद में लिया जाने वाला पैसा फीस का हिस्सा माना जाएगा। इसमें ट्यूशन फीस के अलावा परिवहन, भवन निधि और अन्य शुल्क भी शामिल होंगे। सरकार निजी स्कूलों का फोरेंसिक ऑडिट कराएगी, ताकि तीन साल में वसूली गई फीस की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जिन स्कूलों ने इस अवधि में कुल फीस में 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की है, उनसे अतिरिक्त वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस कराने का प्रावधान किया गया है।
विधेयक में नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। पहली बार उल्लंघन पर 50 हजार रुपये और दूसरी बार एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार नियम तोड़ने पर स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकेगी। फीस बढ़ोतरी के प्रस्तावों की जांच और नियमन के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में नियामक समिति काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को कारोबार बनने नहीं देगी। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कोविड काल में स्कूल बंद होने और वाहन नहीं चलने के बावजूद अभिभावकों से परिवहन शुल्क लिया गया था। मान ने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
{32 लाख विद्यार्थियों को राहत का दावा: सरकार के अनुसार पंजाब के करीब 7,800 निजी स्कूलों में 32 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकार का दावा है कि नए कानून से इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों को मनमानी फीस वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी। फीस के अलग-अलग मद बनाकर अतिरिक्त राशि वसूलने की गुंजाइश भी कम होगी।
{सरकार बोली- शिक्षा मुनाफे का कारोबार नहीं: मान ने कहा कि शिक्षा सार्वजनिक हित का विषय है और इसे केवल मुनाफा कमाने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि फीस नियमन से निजी स्कूलों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और अभिभावकों पर अनुचित आर्थिक बोझ कम होगा। वहीं, निजी स्कूल संगठनों की ओर से पहले फीस सीमा और नियमन के कुछ प्रावधानों पर आपत्तियां जताई गई थीं।

पंजाब विधानसभा ने नौ अहम विधेयक किए पारित

पंजाब विधानसभा ने सोमवार को शिक्षा, रोजगार, कर व्यवस्था, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण से जुड़े नौ महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए। इनमें पंजाब अनएडेड शैक्षणिक संस्थानों की फीस नियमन संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। होशियारपुर में क्लाउड यूनिवर्सिटी तथा पटियाला में एमएस डिजिटल यूनिवर्सिटी और फिजिक्सवाला डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित तीन विधेयक भी पारित किए गए। सदन ने पंजाब राज्य आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदात्मक नियुक्ति में बदलने से संबंधित विधेयक को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसके अलावा पंजाब वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, पंचायती राज संशोधन विधेयक और पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर संशोधन विधेयक पारित किए गए। पंजाब संरक्षण वृक्ष विधेयक को भी बहुमत से मंजूरी मिली। सरकार के अनुसार, इन विधायी बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करना, शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, ग्रामीण संस्थाओं को मजबूत करना और राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.