Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ के कैंची चौक का होगा नामकरण, स्थापित होगी महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा

Summer express, महेंद्रगढ़। शहर के कैंची चौक को जल्द ही नई पहचान मिलने जा रही है। सैनी क्षत्रिय सभा की ओर से चौक पर महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापित होने के बाद कैंची चौक का नाम बदलकर ‘महाराजा शूर सैनी चौक’ रखा जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सलाहकार पवन चौधरी ने महेंद्रगढ़ पहुंचकर प्रतिमा स्थापना से संबंधित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

इस अवसर पर पवन चौधरी ने सैनी क्षत्रिय सभा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महापुरुषों और वीर शिरोमणियों को सम्मान देना समाज की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा समाज के स्वाभिमान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगी। इससे युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को जानने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के विभिन्न समाजों के महापुरुषों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को उचित सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंची चौक का नामकरण और प्रतिमा स्थापना महेंद्रगढ़ को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

सैनी क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा स्थापित होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और विरासत से जोड़ने के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

सुरेश सैनी ने प्रतिमा स्थापना के कार्य में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों और शहरवासियों का आभार जताया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और शहरवासी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके सलाहकार पवन चौधरी का भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...

तलाक के कागज पर साइन न करने पर दामाद ने ससुर को पीटा, पिस्तौल तानी

Summer express, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के सांखौल गांव से पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दामाद और उसके तीन साथियों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, पिस्तौल के बल पर धमकाने और बेटी के तलाक से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया...

महेंद्रगढ़ के कैंची चौक का होगा नामकरण, स्थापित होगी महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा

Summer express, महेंद्रगढ़। शहर के कैंची चौक को जल्द ही नई पहचान मिलने जा रही है। सैनी क्षत्रिय सभा की ओर से चौक पर महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापित होने के बाद कैंची चौक का नाम बदलकर ‘महाराजा शूर सैनी चौक’ रखा जाएगा। हरियाणा...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार बच्ची को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Summer express, पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के सुलतापुर चौक से कुशक रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.