Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नरेश के हुनर ने बटोरी वाहवाही, एक लाख का पट्टू और 30 हजार का मफलर प्रदर्शित

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी शहर के सेरी मंच पर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जारी प्रदर्शनी के दौरान 1 लाख का किन्नौरी शॉलनुमा पट्टू और 30 हजार का मफलर आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है। इस शॉल और मफलर को सोलन जिला के अर्की निवासी नरेश कुमार ने प्रदर्शित किया है। नरेश कुमार ने बताया कि यह शॉल उत्तम क्वालिटी की वूल, अंगोरा और पश्मिना से बना हुआ है। इसमें बेहतरीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है। शॉल पर महाभारत काल की प्राचीन चित्रकारी को प्रदर्शित करने के साथ ही किन्नौर की पारंपरिक कला को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि एक शॉल और मफलर में इस्तेमाल होने वाला डिजाइन ही उसके बनने के समय को निर्धारित करता है। जिसमें जितना अधिक डिजाइन होता है उसे बनाने में उतना ही लंबा समय और मेहनत लगती है। साथ ही इसमें उत्तम क्वालिटी का मेटिरियल इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण इसकी लागत एक लाख तक पहुंच जाती है। 

नरेश कुमार ने बताया कि किन्नौर और कुल्लू में शॉलनुमा पट्टू को पहनने की सदियों से परंपरा चली आ रही है। चाहे कोई शादी-विवाह हो या देवता से जुड़ा हुआ उत्सव, चाहे त्यौहार हो या अन्य कोई खास आयोजन, उस दौरान इसी शॉलनुमा पट्टू को पहना जाता है।नरेश कुमार ने बताया कि वह वर्ष 1990 से इस कार्य को कर रहे हैं और उन्होंने यह कला किन्नौर में ही सीखी है। आज दिन तक वे 500 से अधिक लोगों को इस कला का प्रशिक्षण दे चुके हैं जबकि मौजूदा समय में 30 से अधिक लोग उनके पास रोजगार कमा रहे हैं। इस कला के माध्यम से उन्हें अभी तक देश विदेशों में खासी पहचान मिली है। केंद्र व राज्य सरकारों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है जिससे अच्छा रोजगार चल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नरेश के हुनर ने बटोरी वाहवाही, एक लाख का पट्टू और 30 हजार का मफलर प्रदर्शित

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी शहर के सेरी मंच पर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जारी प्रदर्शनी के दौरान 1 लाख का किन्नौरी शॉलनुमा पट्टू और 30 हजार का मफलर आकषर्ण का केंद्र बना हुआ है। इस शॉल और मफलर को सोलन जिला के अर्की निवासी नरेश कुमार ने प्रदर्शित किया है। नरेश कुमार ने बताया कि यह...

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.