Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में गंगाजल चढ़ाने को लेकर विवाद: युवक को मारी गोली, चार गिरफ्तार  

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के खेड़ी बूरा गांव में गंगाजल चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रंजिश के चलते 38 वर्षीय मंजीत पर कार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली सीने में लगने से मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले चरखी दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बाद में स्वजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिवरात्रि के अवसर पर डाक कांवड़ लेकर आए खेड़ी बूरा निवासी मंजीत और योगेश के बीच मंदिर में शिवलिंग पर सबसे पहले गंगाजल चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद की रंजिश में तड़के मंजीत पर हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि योगेश अपने तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर पहुंचा और मंजीत तथा उसके दो साथियों पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली मंजीत के सीने में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपितों की तलाश में दबिश दी। डीएसपी साहिल ढिल्लो के अनुसार, पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर अटेला क्रशर जोन से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान, महाबीर, विक्रम और प्रदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

पुलिस ने योगेश और विक्रम के कब्जे से एक-एक अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में लिया गया है।

मुख्य आरोपित योगेश को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि महाबीर, विक्रम और प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी जांच

Summer express, नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI2379 से जुड़ी घटना के बाद पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन के दो और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। दोनों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और अंतिम जांच...

पंजाब में 27 अगस्त को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन, बंद को सफल बनाने की तैयारी तेज

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति की ओर से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त वर्चुअल बैठक हुई,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की...

करनाल मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों ने उठाई जॉब सिक्योरिटी की मांग, दो घंटे दिया धरना

Summer express, करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जॉब सिक्योरिटी के तहत उनके आवेदन स्वीकार करने और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के...

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.