Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की हर ऐसी संरचना की जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

अब स्कूलों में केवल मुख्य गेट की स्थिति की जांच नहीं होगी, बल्कि पुराने गेट, चारदीवारी, छज्जे, बरामदे, कमरों, बास्केटबॉल कोर्ट के पोल और अन्य निर्माणों का भी निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी हिस्से में दरार, टूट-फूट या जर्जर स्थिति मिलने पर तत्काल अधिकारियों को सूचना देने और विद्यार्थियों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

जर्जर भवनों और कमरों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी फेंसिंग कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और विद्यार्थियों को ऐसे स्थानों से दूर रखने पर जोर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर जर्जर कमरों को सील कराया जाएगा। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन भवनों को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है, उन्हें केवल कागजों में बंद न रखा जाए, बल्कि उनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। आवश्यकता होने पर वहां चल रही कक्षाओं को सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित किया जाएगा।

गढ़ी बिंदला स्कूल हादसे के बाद हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जिले के जर्जर और असुरक्षित सरकारी स्कूल भवनों की स्थिति तथा उनकी सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

सोनीपत जिले में जर्जर भवनों से जुड़े हादसे पहले भी हो चुके हैं। जुलाई 2024 में चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे की छत से मलबा गिरने से दो विद्यार्थी घायल हुए थे। निरीक्षण के बाद दो जर्जर कमरों को सील कर दिया गया था।

फरवरी 2024 में बरोदा स्थित राजकीय महाविद्यालय में भी भवन की छत का प्लास्टर गिर गया था। हालांकि उस समय विद्यार्थी या कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आए थे। वहीं, जुलाई 2026 में रोहट गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत भी गिर गई थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

गोहाना सब्जी मंडी में भी जुलाई 2022 में जर्जर लोहे के दो शेड गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि 17 लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद वहां नया शेड बनाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे भवनों और परिसर में मौजूद सभी संरचनाओं की स्थिति पर गंभीरता से नजर रखें। किसी भी तरह की कमी सामने आने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित कर संबंधित हिस्से में विद्यार्थियों का प्रवेश बंद कराया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की...

करनाल मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मचारियों ने उठाई जॉब सिक्योरिटी की मांग, दो घंटे दिया धरना

Summer express, करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जॉब सिक्योरिटी के तहत उनके आवेदन स्वीकार करने और लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के...

अंबाला से चोरी डंपर लेकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार  

Summer express, सोनीपत। अंबाला से चोरी किए गए डंपर को लेकर भाग रहे बदमाशों ने मुरथल के पास पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में एएसआई युद्धवीर और सुमित को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने पीछा जारी रखते हुए शहर में नाकाबंदी कर एक आरोपी को डंपर समेत...

4 हजार से ज्यादा गालस्टोन से भरा था गॉलब्लैडर, फरीदाबाद में 41 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी

Summer express, फरीदाबाद। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जटिल मामले में 41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से 4,000 से अधिक गालस्टोन निकालकर उसे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से बचाया। अस्पताल के अनुसार, मरीज मोटापे के साथ मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था, जिसके चलते सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी...

67 वर्षीय दादी पर 10 वर्षीय पोते के यौन शोषण का आरोप, बेंगलुरु से गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय महिला पर अपने 10 वर्षीय पोते के लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.