Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में कार साइड को लेकर विवाद के बाद फायरिंग : युवक की मौत, साथी घायल

Summer express, लुधियाना। लोकल बस अड्डे के पास देर रात कार को साइड देने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कार सवार अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से 39 वर्षीय हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू करने के साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी कार का पता लगाने में जुटी हुई है।

मृतक की पत्नी ज्योति के मुताबिक, हरमिंदर सिंह अशोक नगर का रहने वाला था और वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने मोहल्ले के दोस्त संजू के साथ एक परिचित की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब एक बजे परिवार को सूचना मिली कि घंटाघर के पास सोनू को गोली मार दी गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घंटाघर के पास हरमिंदर और संजू की कार सवार युवकों से वाहन को साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर दोनों पर गोलियां चला दीं। एक गोली हरमिंदर के गले में लगी, जबकि संजू के बाजू में गोली लगी। इसके बाद हमलावर अपनी कार से फरार हो गए।

घायल संजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, हरमिंदर की मौत की खबर के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बड़े बेटे की उम्र करीब आठ वर्ष है, जबकि छोटा बेटा अभी पौने दो साल का है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.