Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल सिविल अस्पताल में सांप के काटने के बाद युवती को लगाया झाड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Summer express,सुंदर कुंडू ,पलवल। पलवल के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सांप के काटने के बाद भर्ती 20 वर्षीय युवती को अस्पताल के फर्श पर बैठाकर झाड़ा लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों की ओर से झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को नहीं बुलाया गया था और मरीज को चिकित्सकीय उपचार के तहत एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया था।

वीडियो 18 अगस्त का बताया जा रहा है। इसमें पलवल के गांव चांदहट निवासी बबीता फर्श पर अर्ध-बेहोशी की हालत में बैठी दिखाई दे रही हैं। उनके सामने एक अधेड़ व्यक्ति बैठा है, जो नीम की पत्तियों से उन्हें झाड़ा लगा रहा है। वीडियो में वह बीच-बीच में युवती की कलाई पकड़कर उसकी अंगुलियां दबाता और कुछ बुदबुदाता नजर आ रहा है। बाद में वह नीम की पत्तियां तोड़कर युवती को खाने के लिए भी देता है। युवती उन पत्तियों को मुंह में रखती दिखाई देती है।

वीडियो में मरीज के पास एक महिला भी बैठी नजर आ रही है, जिसे उसका परिजन बताया जा रहा है। कुछ देर बाद एक युवक भी वहां आकर बैठ जाता है। पास में पानी की बोतल भी रखी दिखाई देती है। झाड़ा लगाने वाला व्यक्ति वीडियो बनाने वाले की ओर देखता है, लेकिन उससे कुछ नहीं कहता।

जानकारी के अनुसार, बबीता 18 अगस्त को खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए पलवल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, डॉक्टरों ने युवती की जांच करने के बाद उसे सांप के जहर के इलाज के लिए एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया।

बबीता के भाई बिट्टू के अनुसार, अस्पताल में उपचार के दौरान इमरजेंसी के बाहर उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने दावा किया कि वह सांप के काटने पर जहर निकालने का काम करता है। युवती की हालत को लेकर चिंतित परिवार उसे अस्पताल के अंदर ले आया, जहां वीडियो में वही व्यक्ति नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाता दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर सफाई दी है। एसएमओ ने कहा कि अस्पताल के किसी डॉक्टर ने झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को नहीं बुलाया था। उन्होंने बताया कि युवती को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया गया और एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया गया। झाड़ा लगाने वाले व्यक्ति को अस्पताल से तुरंत बाहर कर दिया गया था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवती की हालत अब ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। परिजनों का कहना है कि उस समय उनका उद्देश्य किसी भी तरह मरीज की जान बचाना था। घटना ने सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा व्यवस्था और अंधविश्वास से जुड़े तौर-तरीकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 22 वर्षीय ऑटो चालक की मौत, आरोपी फरार

Summer express , हिसार | न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा  रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप...

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.