Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 8 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Summer express , गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में कुल 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें सिविल लाइंस थाने में तैनात एसएचओ विजेंद्र कुमार, दो एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा एसआईएस ब्रांच में तैनात एएसआई अमित कुमार को भी सस्पेंड किया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री के गुरुग्राम पहुंचने के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक सड़क पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले झंडे लहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काफिले के सामने इस तरह प्रदर्शन होने को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक माना गया, जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने रात आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दर्ज एफआईआर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नाम भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार दोपहर कई पार्टी कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी मांगी और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी ली। पुलिस गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डीसीपी वेस्ट के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गई।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में प्रदर्शनकारियों की भूमिका के साथ-साथ मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में हुई चूक के कारणों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री से डिजिटल संवाद करेंगे कांगड़ा के युवा, तीन दिन खेल गतिविधियों की धूम

Summer express /राहुल चावला, धर्मशाला -:युवाओं को खेलों से जोड़ने, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा में तीन दिवसीय विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को NIFT कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ डिजिटल संवाद से होगी। इसके...

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.