Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी स्कूल के मिड-डे मील के राशन में मिले कीड़े: शिक्षक सस्पेंड, दो कुक हटाए गए

Summer express ,सांगवान। जिले के गांव सांगवान स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के राशन में कीड़े और चींटियां मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) विनय कुमार जिंदल ने मामले में लापरवाही पाए जाने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा स्कूल में तैनात दो कुक को भी हटा दिया गया है।

मामला  सामने आया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सांगवान के सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। टीम ने स्कूल की व्यवस्थाओं से संबंधित वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें मिड-डे मील के लिए रखे राशन की स्थिति दिखाई गई।

वीडियो में फर्श पर रखे गेहूं में कीड़े चलते नजर आए। वहीं पॉलीथीन में रखी मूंगफली के दानों में भी चींटियां दिखाई दीं। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल की इमारत की दीवारों में दरारें और खराब स्थिति में पड़े शौचालयों की ओर भी ध्यान दिलाया।

स्कूल में करीब 40 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि उनके लिए तीन शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें से दो शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में स्कूल की शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी फिलहाल एक शिक्षक के भरोसे है।

CJP सदस्य लोकेश ने शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल शिक्षक को निलंबित करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है और इस तरह की कार्रवाई से स्टाफ की समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं और मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार की मांग की।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल ने बताया कि मामले की जांच के बाद लापरवाही के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित किया गया है। दूसरे शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही स्कूल में कार्यरत दोनों कुक को भी हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की व्यवस्थाओं पर आगे भी निगरानी रखने की बात कही गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

Summer express/शिमला, संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.