Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाजपा नेता डॉ. हरित बैंसला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से पलवल में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की मांग को लेकर प्रयासरत थे। इसी सिलसिले में उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की थी। डॉ. बैंसला के अनुसार, मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले में नर्सिंग कॉलेज की आवश्यकता और इससे विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से बात रखी।

डॉ. हरित बैंसला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसी शैक्षणिक सत्र से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज शुरू होने से पलवल के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में नर्सिंग कॉलेज खुलने से खास तौर पर उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण बाहर जाकर महंगी शिक्षा हासिल नहीं कर पाते। स्थानीय स्तर पर नर्सिंग की पढ़ाई का अवसर मिलने से विद्यार्थियों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी तैयार हो सकेगा।

डॉ. बैंसला ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज शुरू होना पलवल के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...

हिमाचल के जलाशयों में मत्स्य उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:हिमाचल प्रदेश में दो माह के मौसमी मत्स्य आखेट प्रतिबंध के बाद जलाशयों में मछलियों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 15 अगस्त को प्रतिबंध हटने के बाद पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच प्रमुख जलाशयों से 110 मीट्रिक टन से अधिक मछली पकड़ी गई। पिछले वर्ष इसी अवधि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.