Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ ही अंडरसाइज पेड़ों से भी विरोजा निकालने की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में लगाए गए टकों और पेड़ों की संख्या की जांच की मांग उठाई है।

शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टीका नगरोटा के विरोजा प्लाट नंबर 39 में 29 पेड़ों पर नियमों के विपरीत काम पाया गया। मौके से करीब 31 किलो विरोजा जब्त किया गया और मामले में डैमेज रिपोर्ट तैयार की गई है। विभाग ने संबंधित रिपोर्ट कॉरपोरेशन विभाग को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासी विक्की ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर एक जून से लगातार शिकायतें की हैं। धर्मशाला और शिमला के संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन 1100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई। बाद में नूरपुर एसडीएम को लिखित शिकायत देने पर इसे जांच के लिए वन मंडल नूरपुर भेजा गया।ग्रामीण हरनाम सिंह ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पेड़ों को नुकसान पहुंचने से मिट्टी कटाव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।एसडीएम अरुण शर्मा ने शिकायत वन विभाग को भेजे जाने की पुष्टि की है। वहीं, वन मंडल अधिकारी जगजीत चावला ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। ग्रामीणों ने पूर्व शिकायतों पर हुई देरी की भी जांच की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...

भाजयुमो ने मंडी शहर में फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने की छीनाझपटी

पुलिस ने पानी डाल कर बुझाई आग, कार्यकर्ताओं ने डाल दिया तेल Summer express/मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में जारी विधानसभा सत्र के दौरान मंडी में युवा मोर्चा का सुक्खू सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को को मिला है। जिसमें विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंडी जिला मुख्यालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुलिस ने...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.