Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा दे रही सरकार, पात्र परिवारों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना के तहत पात्र परिवार को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक संबल देना है, जहां बेटी के पिता का निधन हो चुका है या वह 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक दिव्यांगता से प्रभावित हैं और बेटी के विवाह की जिम्मेदारी मां के ऊपर है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे योजना की पात्रता पूरी होने पर समय रहते आवेदन करें। योजना का लाभ लेने के लिए विवाह के छह महीने के भीतर आवेदन करना जरूरी है। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन करने पर योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तीसा की पर्यवेक्षक धनी देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेटी के विवाह के समय आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे शादी के खर्च का कुछ बोझ कम किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो चुकी है अथवा पति 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग हैं, वे निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।धनी देवी ने पात्र परिवारों से अपील की कि वे योजना की जानकारी लेकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली 51 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटियों के विवाह में आर्थिक सहारा दे रही सरकार, पात्र परिवारों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Summer express/चंबा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी शामिल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।...

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की...
Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.