Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Summer express ,पानीपत। सिवाह स्थित बस स्टैंड के पास  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

सेक्टर-29 थाना प्रभारी एसआई रोबिन के अनुसार, युवक की पहचान बिहार निवासी शिवम के रूप में हुई है। वह फिलहाल बरसत रोड पर किराये के मकान में रहता है और एक कपड़ा गोदाम में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को उसे अपने गांव जाना था। गांव जाने से पहले वह दो दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान किसी बात को लेकर शिवम की अपने दोस्तों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोस्तों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज होकर शिवम शराब के नशे में सिवाह बस स्टैंड पहुंचा और बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक शिवम से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब 20 मिनट बाद वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस युवक से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और उसके दोस्तों के साथ हुए विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.