Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

Summer express/शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी कहा था उनका फिल्मी दुनिया का क्षेत्र है, उन्हें राजनीति में नहीं लाना चाहिए था आज भाजपा भी पछता रही है।नरेश चौहान ने कहा कि सांसद को अधिकारीयों से काम लेने का अधिकार है, लेकिन वो परिस्थितियां क्यों बनीं उस पर विचार होना चाहिए। यह केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा व्यवहार किया गया। अधिकारियों से स्कीम वाइज डिस्कशन करना चाहिए था। कंगना के व्यवहार में उनकी फ्रस्ट्रेशन दिख रही है।

पार्टी चंदे को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि गैर पंजीकृत पार्टियों के पास करोड़ों रुपये चंदा आ रहा है, ये आने वाले समय के लिए गंभीर विषय है। भविष्य के लिए ये मॉडल ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि जो दावे थे ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’, एजेंसी के दम पर हर चीज को दबाने का प्रयास किया गया। अब हर चीज बाहर निकल रही है। ऐसे राजनीतिक दल जिनका अस्तित्व नहीं है, उनके पास करोड़ों की डोनेशन निकल रही है। डोनेशन कहां से आई इसकी जांच होनी चाहिए। जिस पार्टी के पास 2014 में 100 करोड़ नहीं था, आज उसके पास 10 हजार करोड़ है।

इस दौरान नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होने के नाते समय-समय पर सरकार की आलोचना करते रहते हैं, लेकिन आलोचना करना ही विपक्ष का काम नहीं है उनकेो सकारात्मक भूमिका भी निभानी चाहिए।सरकार हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। बीबीएमबी, किशाऊ परियोजना जैसे मसले सरकार मजबूती से उठा रही है, लेकिन विपक्ष केवल आलोचना में लगा है। सरकार ने जनहित की योजनाएं शुरू की हैं और जयराम जी कह रहे हैं उनको रिव्यू करेंगे, लेकिन ये जनता ने तय करना है कि सत्ता में किसको लाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, नाले में छिपाया शव

summer express , ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के भीतर 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के...

लुधियाना में पोलैंड पहुंचते ही पति पर पत्नी को छोड़ने और धोखाधड़ी का केस दर्ज

summer express , लुधियाना। विदेश में स्थायी निवास (पीआर) हासिल कर चुकी युवती से शादी कर उसके जरिए पोलैंड पहुंचने और वहां पहुंचने के बाद पत्नी को कथित तौर पर अकेला छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी पति ने विदेश पहुंचने के बाद उससे दूरी बना...

हरियाणा में आर्म्स लाइसेंस के नियम बदले, मंजूरी के बाद ही मिलेगा ट्रेनिंग स्लॉट

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अहम बदलाव किया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब वेपन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (फॉर्म एस-1) के लिए ट्रेनिंग स्लॉट उन्हीं आवेदकों को मिलेगा, जिनके आर्म्स लाइसेंस आवेदन को पहले ‘इन-प्रिंसिपल अप्रूवल’ यानी...

करनाल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बाद आरोपी के पैर में लगी गोली

summer express ,करनाल। असंध थाना क्षेत्र में  रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जबाला गांव के पास नहर की पटरी पर हुई इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को...

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को दूसरी किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.