Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बोले—93 फीसदी दुर्घटनाओं की वजह मानवीय भूल, जागरूकता से ही लगेगा हादसों पर अंकुश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती और विभागों के संयुक्त प्रयास अब असर दिखाने लगे हैं। पिछली रोड सेफ्टी बैठक की तुलना में इस बार सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में और कमी लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार सुधार के साथ आम लोगों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।

जिला कांगड़ा में आयोजित रोड सेफ्टी बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में तय किए गए कार्यों की अगली बैठक में समीक्षा करने के साथ एक्शन टेकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लागू किया गया, जिसका सकारात्मक असर अब दिखाई दे रहा है।सांसद ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए केवल प्रशासनिक सख्ती पर्याप्त नहीं है। आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करीब 93 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल के कारण होती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ सड़क पर जिम्मेदारी और सतर्कता का परिचय देना होगा।उन्होंने मीडिया से भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही प्रशासन से अधिक से अधिक रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंप आयोजित करने को कहा। इन अभियानों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया, ताकि सड़क सुरक्षा का संदेश गांव-गांव तक पहुंच सके।

निजी परिवहन संचालकों की समस्याओं पर भी चर्चा

बैठक में निजी परिवहन संचालकों की ओर से उठाई गई समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीसी के समक्ष लगातार पहुंच रही शिकायतों को देखते हुए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था। सांसद ने बताया कि अधिकारियों के साथ समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा।डॉ. भारद्वाज ने कहा कि रोड सेफ्टी बैठक सार्थक और परिणामोन्मुख रही। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लिए गए निर्णयों की नियमित समीक्षा की जाएगी और उनकी प्रगति पर नजर रखी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जीरा में दो पक्षों के विवाद के दौरान चली गोली, चार लोग घायल

summer express ,जीरा। पंजाब के जीरा के मल्ले शाह गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया है। सदर जीरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मल्ले शाह...

गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर :छह मजदूरों की मौत, सात घायल

summer express , मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे पर नागरा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की...

द्रंग भाजपा में गुटबाजी की चर्चाओं को चंदन पंडित ने बताया अफवाह, कहा- संगठन पूरी तरह एकजुट

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: द्रंग भाजपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव चंदन पंडित ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और पार्टी का अपना मजबूत जनाधार है। विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया के...

ठियोग NDPS केस में नशा तस्कर की ₹1.64 करोड़ की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा

Summer express/शिमला, संजू-: नशे के खिलाफ शिमला पुलिस ने अब तस्करों की अवैध कमाई पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया है। ठियोग के एक NDPS मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों से जुड़ी करीब ₹1.64 करोड़ की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं। पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क की...
Summer Express - होटल में दुष्कर्म : बंधक बनाकर शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, नाले में छिपाया शव

summer express , ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय के भीतर 40 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंककर उसे छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.