नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज
लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित बीबी भानी जी भलाई केंद्र, 42-एल में जरूरतमंद महिलाओं की सेवा के लिए राशन वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। केंद्र के मुख्य प्रबंधक रविंदर पाल सिंह ने बताया कि हर महीने करीब 700 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह निःस्वार्थ सेवा पिछले 32 वर्षों से लगातार जारी है। सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बीबी दलजीत कौर, जगमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, जतिंदर सिंह और गुरमुख सिंह सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हरनाम नगर से प्रधान गुरमीत सिंह, जनरल सचिव कुलविंदर सिंह तथा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।