Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एआईएम कांग्रेस में वैश्विक निवेशकों से करेंगे संवाद, लूलू ग्रुप, डीपी वर्ल्ड और इमार समेत प्रमुख कंपनियों से मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त अरब अमीरात के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका उद्देश्य प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करना और नए उद्योगों के लिए कारोबारी साझेदारी बढ़ाना है। मुख्यमंत्री दुबई में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मध्य प्रदेश की औद्योगिक, पर्यटन और कारोबारी संभावनाएं वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे।
वह प्रमुख निवेशकों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी करेंगे। यादव के कार्यक्रम में लूलू ग्रुप, डीपी वर्ल्ड और इमार जैसे बड़े कारोबारी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शामिल है। सरकार का फोकस लॉजिस्टिक्स, खनन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, पर्यटन, सेवा क्षेत्र और रियल एस्टेट के साथ एआई, डेटा सेंटर तथा सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश से व्यापार बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने दुबई में मध्य प्रदेश के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ और भौगोलिक संकेतक वाले उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बेतूल की घंटी धातु कला, उज्जैन की बाटिक कला और ग्वालियर के कालीन जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने की बाढ़ प्रभावित नदियों की वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए केंद्र से स्पष्ट नीति की मांग

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री ने केंद्र से ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट एवं सक्षम दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया,...

पहले अपने कार्यकाल की भर्ती व्यवस्था देखें : राजेश नागर

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने भर्ती प्रक्रिया समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी भर्तियां योग्यता, नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची...

बादली में जजपा को बड़ा झटका, हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने दिया इस्तीफा

summer express , बादली। जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बादली विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद के साथ-साथ जजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी कार्यालय भेजने के साथ ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी। गुलिया के...

हिमाचल के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को फार्मा नियमन में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

Summer express/शिमला-:  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान किए जाने पर बधाई दी है। यह सम्मान नई दिल्ली में सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आईपीएचईएक्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया।यह पुरस्कार...

RDSS  से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति, केंद्र-राज्य की कई योजनाओं में 90:10 की हिस्सेदारी 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं में 90:10 के अनुपात में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।डॉ. राजीव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.