Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान विजयराघवगढ़ निवासी दिनेश यादव के बेटे के रूप में हुई है। बच्चा द्वारका पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था और रोजाना की तरह स्कूल वैन से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वैन का दरवाजा अचानक खुल गया और वह नीचे गिर गया। गिरते ही वह वाहन के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद बच्चे को विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूल वैन चालक की गिरफ्तारी और वैन संचालन में कथित लापरवाही के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यातायात बहाल कराया गया।

विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने हादसे में छात्र की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है। अब हादसे के कारणों और स्कूल वैन के संचालन में बरती गई लापरवाही समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट...

आदमपुर में पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क पर लगा जाम

Summer express , जालंधर | जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ, जब पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर...

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.